तमिलनाडु : डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीज परेशान


तमिलनाडु में आज लगातार दूसरे दिन लगभग 17,000 डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर वेतन में समानता की मांग करते हुए शुक्रवार से हड़ताल कर रहे हैं। केंद्र सरकार में अपने समकक्षों के बराबर वेतन के अलावा डॉक्टर निर्धारित समय में पदोन्नति और अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या में कमी नहीं करने की मांग कर रहे हैं।

हड़ताली डॉक्टरों ने कहा है कि आपात स्थिति के अलावा किसी मरीज को नहीं देखा जाएगा। इसके अलावा लाइफ सेविंग, मेडिकल, सर्जिकल इमरजेंसी के मरीजों को भी देखा जाएगा।

इस बीच द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार से हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से बात करने और परेशान चल रहे मरीजों के लिए कोई समाधान निकालने का आग्रह किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *