टीम इंडिया को ये 5 खिलाड़ी दिला सकते हैं 5वीं जीत, एक को रोहित ने मौका ही नहीं दिया, दूसरा हुआ बाहर

रोहित शर्मा की नजर वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 5वीं जीत पर है. टीम इंडिया एक मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी. यह मैच धर्मशाला में खेला जाना है. टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों को प्रदर्शन कीवी टीम के खिलाफ शानदार रहा है. लेकिन एक प्लेयर को अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है. वहीं हार्दिक पंड्या चोट के कारण इस मैच से पहले ही बाहर हो चुके हैं. मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने अब तक 4-4 मैच खेले हैं और चारों मैच दोनों ने जीते भी हैं. टूर्नामेंट की अन्य 8 टीम को कम से कम एक मैच में हार मिल चुकी है. कीवी टीम अभी पॉइंट टेबल में टॉप पर है. भारतीय टीम यदि मैच जीतने में सफल रही, तो शीर्ष पर पहुंच जाएगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें, तो मौजूदा टीम में शामिल विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहतरीन है. उन्होंने 29 पारियों में 55 की औसत से 1433 रन बनाए हैं. 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाया है. नाबाद 154 रन बेस्ट प्रदर्शन है. बतौी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कीवी टीम के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लिए हैं. उन्होंने 12 पारियों में 24 की औसत से 25 विकेट झटके हैं. 55 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. लेकिन शमी को अब तक टूर्नामेंट में मौका नहीं मिला है. लेकिन पंड्या की अनुपस्थिति में शमी को प्लेइंग-XI में मौका शामिल किया जा सकता है.

रोहित और गिल भी लगा चुके 2-2 शतक
कप्तान रोहित शर्मा और दूसरे ओपनर शुभमन गिल वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 शतक ठोक चुके हैं. रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ 25 पारियों में 37 की औसत से 889 रन बनाए हैं. 2 शतक और 5 अर्धशतक जड़ा है. वहीं युवा बैटर गिल ने 8 पारियों में 81 की औसत से 484 रन बनाए हैं. 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया है. 208 रन बेस्ट प्रदर्शन है. यानी गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं.

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *