आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल (Aaj Tak- Axis My India Exit Poll) के अनुसार जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 38 से 50 सीटों का अनुमान है। जबकी भाजपा को 23 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है। झारखंड में 16 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम चरण में 71.69 फीसद मतदान हुआ। राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में स्थित 16 सीटों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में कुल मिलाकर 237 उम्मीदवार हैं, जिनमें 29 महिला उम्मीदवार हैं, जिनके भाग्य का फैसला 40,05,287 मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दिया।
भाजपा को 34 फीसदी वोट का अनुमान
वोट प्रतिशत की बात करें तो आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल में भाजपा को 34 फीसदी, जेएमएम को 37 फीसदी, जेवीएम को 06 फीसदी और आजसू को 09 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। ये सिर्फ एग्जिट पोल के आंकड़े हैं, 23 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम आएगा।
झारखंड में पहले चरण के मतदान में कांटे का संघर्ष कई विधानसभा क्षेत्रों में देखने को मिला। विधानसभावार अगर मुकाबलों को करीब से देखें तो चतरा विधानसभा क्षेत्र में राजद के उम्मीदवार सत्यानंद भोक्ता और भाजपा प्रत्याशी जनार्दन पासवान के बीच कड़ी टक्कर है। इसमें सत्यानंद भोक्ता का पलड़ा भारी है। लातेहार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रकाश राम और झामुमो प्रत्याशी वैद्यनाथ राम मुकाबले में हैैं। जीत-हार का अंतर यहां काफी कम होने की संभावना है। फिलहाल दौड़ में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ज्यादा मजबूत दिख रहे हैं।
मनिका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र सिंह और भाजपा उम्मीदवार रघुपाल सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह यहां आगे नजर आ रहे हैैं। लोहरदगा विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार सुखदेव भगत और कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव फंसे हैैं। आजसू की उम्मीदवार नीरू शांति भगत त्रिकोण बना रही हैं। फिलहाल कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर उरांव बढ़त बनाते दिख रहे हैैं।
भवनाथपुर में भाजपा के भानु प्रताप शाही, निर्दलीय अनंत प्रताप देव और बसपा की सोगरा बीवी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मुख्य संघर्ष भाजपा और बसपा के बीच है। गढ़वा से झामुमो के मिथिलेश ठाकुर और भाजपा के सतेंद्र नाथ तिवारी के बीच सीधा मुकाबला है। झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर यहां आगे दिख रहे हैैं। पांकी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। इसमें भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिख रही है।
डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच संघर्ष है। यहां कांटे की टक्कर है और काफी कम मतों के अंतर से जीत-हार तय होगा। छत्तरपुर सुरक्षित सीट से भाजपा व राजद के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां भाजपा प्रत्याशी का पलड़ा भारी दिख रहा है। हुसैनाबाद में एनसीपी आगे बढ़ती दिख रही है। यहां बसपा और राजद के प्रत्याशी उनके मुकाबले में हैैं।

विश्रामपुर में भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी की प्रतिष्ठा फंसी है। वे रघुवर सरकार में मंत्री हैैं। यहां उनके मुकाबले में कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे आगे चल रहे हैैं। गुमला में भाजपा प्रत्याशी मिसिर कुजूर झामुमो के भूषण तिर्की पर बढ़त बनाते दिख रहे हैैं। बिशुनपुर में झामुमो प्रत्याशी चमरा लिंडा भाजपा के उम्मीदवार अशोक उरांव पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।