ईरानी परमाणु संधि का संरक्षण किया जाए : चीन, यूरोप


चीनी स्टेट काउंसलर और विदेशमंत्री वांग यी ने एक अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में यूरोपीय संघ की विदेश और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि फेडेरिका मोघेरिनी से भेंट की। वांग यी ने इस मौके पर कहा, ‘यूरोपीय संघ के नए नेतागण चुने गए हैं। चीन को उम्मीद है कि यूरोपीय संघ एकीकरण निर्माण और चुनौतियों का मुकाबला करने में ज्यादा उपलब्धियां प्राप्त कर सकेगा। यूरोप के प्रति चीन की नीति स्थिर और लगातार है। चीन यूरोपीय एकीकरण प्रक्रिया, यूरोपीय संघ की एकता व विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में यूरोप की ज्यादा भूमिका निभाने का समर्थन करता है। चीन यूरोपीय पक्ष के साथ मिलकर दोनों पक्षों के नेताओं के बीच हुई वार्ताओं में संपन्न फलों का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन करना चाहता है। चीन-यूरोप संबंध की बड़ी दिशा पर आधारित होकर आपसी संपर्क और सहयोग को लगातार मजबूत करना चाहता है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध में लोकतंत्रीकरण और वैश्विक बहुध्रुवीकरण को आगे बढ़ाना चाहता है, बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार की रक्षा करना चाहता है, ताकि यूरोप के साथ नए काल में चीन-यूरोप संबंध के और विकास को आगे बढ़ाया जा सके।’

मोघेरिनी ने इस मौके पर कहा, ‘इस वर्ष यूरोप-चीन संबंध में सक्रिय प्रगति हासिल हुई। दोनों पक्षों के नेताओं के बीच सफलतापूर्ण वार्ताएं हुईं। यूरोपीय संघ के नए सत्र के नेतागण चीन के प्रति संबंध को लगातार महत्व देंगे और चीन के साथ सहयोग को मजबूत करेंगे। चीन के साथ दोनों पक्षों के नेताओं द्वारा संपन्न आम सहमतियों का कार्यान्वयन करेंगे और चीन-यूरोप आपसी संपर्क का विस्तार करते हुए आपस में रणनीतिक साझेदारी संबंध के स्वस्थ स्थिर विकास को आगे बढ़ाएंगे।’

मुलाकात में वांग यी और मोघेरिनी ने ईरानी परमाणु मुद्दे और अफगान मसले आदि अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ईरानी परमाणु मुद्दे पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि ईरानी परमाणु मुद्दे की व्यापक संधि का लगातार संरक्षण किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र को केंद्र बनाकर बहुपक्षवाद की रक्षा की जाएगी। उन्होंने विभिन्न पक्षों से सतर्कता बरतते हुए स्थिति की उन्नति को रोकने की अपील की।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *