8 दिसंबर को चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने पेइचिंग में वीडियो के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की अध्यक्षा क्रिस्टालिना जॉजीर्वा के साथ मुलाकात की।
ली खछ्यांग ने कहा कि कुछ समय पहले आयोजित पांचवें 1 प्लस 6 गोलमेज वार्ता में विभिन्न पक्ष स्पष्ट रूप से बहुपक्षवाद की रक्षा करने और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मुक्त व्यापार और विश्व आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें आशा है कि वह लगातार बहुपक्षीय सहमति के गठन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करना जारी रखेगा। सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में चीन इस के लिए योगदान देना चाहता है।
ली खछ्यांग ने चीन की वर्तमान आर्थिक स्थिति का परिचय दिया और कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था इस साल सकारात्मक वृद्धि हासिल करने के लिए निश्चित है। 1.4 अरब लोगों वाले देश के लिए यह आसान नहीं है। वर्तमान विश्व अर्थव्यवस्था रिकवरी की दिशा में विकसित हो रही है, लेकिन यह अभी भी कुछ अनिश्चितताओं का सामना कर रही है।
क्रिस्टालिना जॉजीर्वा ने कहा कि व्यापार, विश्व आर्थिक बहाली को आगे बढ़ाने, गरीबी कम करने और कम कार्बन विकास की प्राप्ति आदि क्षेत्रों में चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इसकी प्रशंसा की। अंतर्राष्ट्रीयमुद्रा कोष संयुक्त रूप से बहुपक्षवाद की रक्षा करने, वैश्विक व्यापार के पुनरोद्धार के लिए प्रेरणा शक्ति प्रदान करने और विश्व आर्थिक बहाली की गति को और मजबूत करने के लिए चीन के साथ सहयोग करना चाहता है।