सुपरहीरो अवतार में दिखेंगे कार्तिक आर्यन! पोस्ट आते ही मचलने लगे फैंस, ‘कृष 4’ की लगा रहे कयास

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं जिन्होंने फिल्म-दर-फिल्म अपने आप को साबित किया है. इन दिनों ये एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये एक्टर बैक-टू-बैक फिल्में कर रहे हैं और उनकी हर फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है. इन सबके बीच हाल ही में एक्टर ने एक फोटो साझा की है जिसको देख सोशल मीडिया पर खूब कयास लग रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर की गई लेटेस्ट फोटो में कार्तिक आर्यन सुपरहीरो अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सुपरहीरो वाला कॉस्ट्यूम पहना है और उनके इर्द-गिर्द जादुई शक्ति जैसा कुछ घूम रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर कैप्शन में लिखते हैं, ‘लोडिंग’.

उत्सुक हुए फैंस
ये फोटो देख कार्तिक आर्यन के फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं. हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या एक्टर जल्द ही किसी सुपरहीरो का किरदार निभाते दिखेंगे. फैंस ने कमेंट सेक्शन में कई तरह के कमेंट कर अपनी जिज्ञासा जताई है. एक यूजर लिखते हैं, ‘क्या आ रहा है?’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कृष 4 तो नहीं?’, वहीं अन्य एक यूजर लिखते हैं, ‘ब्रह्मास्त्र 2? कृष 4? शक्तिमान?’

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *