भाजपा ने इन दिग्गजों पर लगाया दांव, आगामी चुनाव में पेश करेंगे चुनौती


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर पार्टी में शामिल हुए सुरेंद्र सिंह नागर तथा संजय सेठ को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दो सीटों तथा छत्तीसगढ़, केरल, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश विधान सभा की एक-एक सीटों के लिए होने वाले उप चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उप चुनावों के लिए सर्वश्री नागर तथा सेठ को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए ओजस्वी मंडावी को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि केरल के पाला सीट पर एन. हरी, त्रिपुरा के बाढऱघाट (सुरक्षित) सीट पर मिमी मजूमदार तथा उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर युवराज सिंह को टिकट दिया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *